साल 2025 का आखिरी महीना। इसी महीने के पहले दिन बीएसई सेंसेक्स 86,159.02 और एनएनई निफ्टी 26,325.80 के नए ऐतिहासिक शिखर पर पहुंच गया। उसके बाद से मुनाफावसूली जारी है। फिर भी इस वक्त सेंसेक्स 23.26 और निफ्टी 22.68 के पी/ई अनुपात पर ट्रेड हो रहा है। पी/ई अनुपात ही मूलतः वो पैमाना है जिससे पता चलता है कि कोई स्टॉक या सूचकांक, मतलब बाज़ार महंगा है या नहीं। निफ्टी का पी/ई अनुपात 20 से नीचे रहता है तो उसे ठीकठाक या ग्रीन ज़ोन में माना जाता है, जबकि 20 से ऊपर पिंक ज़ोन और 25 से ऊपर रेड ज़ोन में यानी काफी महंगा माना जाता है। निफ्टी जनवरी 2018 से अप्रैल 2021 तक ज्यादातर वक्त रेड ज़ोन में ही रहा। फरवरी 2021 में तो इसका पी/ई अनुपात 40.40 के खतरनाक स्तर तक चला गया था। उसके बाद से अब तक वो ज्यादातर समय पिंक ज़ोन में ही रहा है। सितंबर 2024 में यह 24.26 के पी/ई पर चला गया तो एफआईआई भागने लगे जो सिलसिला अभी तक जीडीपी के 8.2% बढ़ने पर भी थमा नही है। बाज़ार फिलहाल पिंक ज़ोन में है। तमाम कंपनियों का धंधा दबा पड़ा है। फिर भी अनेक शेयर गैस से भरे गुब्बारे की तरह उड़ रहे हैं। तथास्तु में गुब्बारों से दूर आज एक ब्लूचिप कंपनी…
यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं।
इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...
