बिलियनर से ट्रिलियनर बने आईपीओ से

स्पेसएक्स के आईपीओ से पहले एलन मस्क की नेटवर्थ 813 से 970 बिलियन डॉलर थी। आईपीओ आने के बाद उनकी नेटवर्थ 1.1 से 1.3 ट्रिलियन डॉलर हो गई और वे दुनिया के पहले ट्रिलियनर बन गए। 11 जून को आईपीओ में स्पेसएक्स के शेयर 135 डॉलर मूल्य पर जारी हुए। हालांकि इसका अंतर्ऩिहित मूल्य 63 डॉलर ही बताया जाता है। 12 जून को आईपीओ बंद होने तक इसमें लाखों छोटे निवेशकों और हज़ारों बड़े संस्थागत निवेशकों ने निवेश किया। इनसे मिले धन से ही मस्क रातों-रात बिलियनर से ट्रिलियनर बन गए। लिस्टिंग के बाद स्पेसएक्स का मूल्य 2 ट्रिलियन डॉलर के पार चला गया। भारत के 3.92 ट्रिलियन डॉलर के जीडीपी का लगभग आधा। कंपनी को 2025 में 4.94 अरब डॉलर का शुद्ध घाटा लगा है। लेकिन लिस्टिंग के पहले दिन उसका बाज़ार पूंजीकरण 2025 की 18.67 अरब डॉलर की कुल आय के 110 गुना से ज्यादा और 16 जून तक 140 गुना को भी पार कर गया। कंपनी में मस्क की इक्विटी हिस्सेदारी करीब 42% है। लेकिन उनके पास कंपनी में करीब 85% वोटिंग शक्ति है। मतलब, कंपनी में वे जो चाहें, निर्णय ले सकते हैं। बाकी शेयरधारकों ने उन्हें बिलियनर से ट्रिलियनर बना दिया। इतना काफी है। अब तथास्तु में आज की कंपनी…

यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं। इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...

Existing Users Log In
   
New User Registration
Please indicate that you agree to the Terms of Service *
captcha
*Required field