देश की दूसरे सबसे बड़ी आईटी कंपनी इनफोसिस के चौथी तिमाही के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे हैं। कंपनी ने 5 रुपए अंकित मूल्य के शेयर पर 15 रुपए का अंतिम लाशांश (डिविडेंट) देने की घोषणा की है जो प्रतिशत में 300 फीसदी बनता है। अगर इसमें अक्टूबर 2009 में घोषित 10 रुपए प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश को जोड़ दें तो साल का कुल लाभांश 25 रुपए प्रति शेयर हो जाता है। पिछले वित्त वर्ष 2008-09औरऔर भी

बाजार में सरकारी कंपनी गैल इंडिया के शेयरों में जमकर सौदे हो रहे हैं। कारोबार के पहले घंटे में ही एनएसई में इसके 6.20 लाख और बीएसई में 67 हजार शेयरों के सौदे हुए हैं। आज शेयर में खास उठान अभी तक नहीं दिखी है। पहले अनुमान था कि आज यह शेयर बढ़कर 420 रुपए के आसपास खुलेगा। मंगलवार को बीएसई में यह 411.10 रुपए और एनएसई में 410.95 रुपए पर बंद हुआ था। लेकिन फिलहाल इसकेऔरऔर भी

शिरीष खरे आज के भारत में सबसे तेजी से बढ़ता सेक्टर कौन सा है- आईटी, मोबाइल टेलेफोनी, ऑटोमोबाइल, इन्फ्रास्ट्रक्चर, आईपीएल। जहां तक मेरा ख्याल है तो भूख की रफ़्तार के आगे ये सारे सेक्टर बहुत पीछे हैं। आजादी के 62+ सालों के बाद, भारत के पास दुनिया की दूसरी सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था का दावा है। हमारे पास प्राकृतिक और मानव संसाधन भरपूर मात्रा में हैं। मगर अमेरिका की कुल आबादी से कहीं अधिक भूख औरऔरऔर भी

जीवन बीमा कंपनियों के यूनिट लिंक्ड प्लान (यूलिप) पर सेबी और आईआरडीए में छिड़ी जंग आखिरकार वित्त मंत्रालय के दरवाजे पर पहुंच कर शांत हो गई। पूंजी बाजार नियामक सेबी और बीमा नियामक आईआरडीए में इस बात पर रजामंदी हो गई है कि वे इस मुद्दे पर उचित कानूनी मंच से वैधानिक जनादेश हासिल करेंगे। जब तक ऐसे किसी कोर्ट का फैसला नहीं आता, तब तक मौजूदा स्थिति बनाए रखी जाएगी। दूसरे शब्दों में आईआरडीए ही बीमाऔरऔर भी

दुनिया के बाजारों में मजबूती के बावजूद भारतीय बाजार आज ढीला रहा, इसलिए क्योंकि कारोबारी कल आ रहे इनफोसिस के नतीजों को लेकर कोई दांव नहीं खेलना चाहते। इतना तय है कि महज एक तिमाही में डॉलर के सापेक्ष रुपए के 12 फीसदी बढ़ जाने से भावी नजरिए को बेहतर करना या पिछले स्तर को बरकरार रखना भारी मुश्किल काम है, भले ही यह कंपनी इनफोसिस ही क्यों न हो। हमारे विश्लेषकों के मुताबिक इनफोसिस कल याऔरऔर भी

शेयर ब्रोकर इस कोशिश में लगे हैं कि सरकार शेयर सौदों पर लगनेवाले सिक्यूरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (एसटीटी) को कम कर दे। एसटीटी को 2004-05 से लागू किया गया है और इनकी मौजूदा दर 0.125 फीसदी है। यह खरीद-बिक्री दोनों ही तरह के शेयर सौदों पर लगता है। अपनी मांग लेकर ब्रोकरों का प्रतिनिधिमंडल वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी से भी मिलने वाला है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रबंध निदेशक रवि नारायण ने एक समारोह के दौरान मीडिया सेऔरऔर भी

इनफोसिस टेक्नोलॉजीज के नतीजे आने में बस एक दिन बचा है। कल 13 अप्रैल को इसके नतीजे आएंगे। रुपया जिस तरह मजबूत होता जा रहा है, उसमें आईटी सेक्टर के निवेशक हैरान-परेशान से दिख रहे हैं। कारण, रुपए की मजबूती विदेश से डॉलर में हुई होनेवाली समान आय को कम रुपए में बदल देगी। इन्हीं बातों के मद्देनजर संभावना इस बात की है कि इनफोसिस इस बार बोनस शेयर देने की घोषणा कर सकती है। आधार यहऔरऔर भी

बाजार गिरावट के साथ खुला। लेकिन एनआरबी बियरिंग्स में सुबह से चाल दिख रही है। शुक्रवार को यह शेयर बीएसई में 83.80 रुपए पर बंद हुआ था। लेकिन आज खुला ही 2 रुपए बढ़कर 85.80 रुपए पर। फिर यह छलांग लगाकर 87.30 तक पहुंच गया जो पिछले 52 हफ्तों का उसका उच्चतम स्तर है। हालांकि बाद में थोड़ी गिरावट का रुख दिखाई दिया। कंपनी के शेयर का 52 हफ्तों का न्यूनतम स्तर 33.75 रुपए रहा है जोऔरऔर भी

हम बहुत सारी चीजों को ही नहीं, बहुत सारे लोगों को भी टेकन-फॉर ग्रांटेड ले लेते हैं। खासकर उन लोगों को जो हम से बेहद करीब होते हैं जैसे बीवी-बच्चे। ये लोग हमारे अस्तित्व का हिस्सा बन जाते हैं उसी तरह जैसे हमारे हाथ-पांव, हमारी आंख-नाक, हमारे कान जिनके होने को हम पूरी तरह भुलाए रहते हैं जब तक इनमें से किसी को चोट नहीं लग जाती। इनके न होने का दर्द उनसे पूछा जाना चाहिए जोऔरऔर भी

ब्रिटिश शासन में साल 1833 में गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट पारित हुआ तो लॉर्ड मैकॉले को गवर्नर जनरल की काउसिंल का पहला लॉ मेंबर बनाया गया। 1834 में मैकॉले भारत आया तो उसने पाया कि ब्रिटिशों के लिए इस बेहद सभ्य व स्वतंत्र देश पर तब तक नियंत्रण पाना मुश्किल होगा जब तक यहां के अवाम का मनोबल न तोड़ दिया जाए। इसी के बाद उसने ऐसे लोगों का वर्ग बनाने की बात कही जो रक्त औरऔरऔर भी