झूठ और प्रपंच की नई मिसाल है बजट!

बजट में एक तरफ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दावा किया कि उनकी सरकार ने एक दशक तक चले सतत व सुधार-उन्मुख प्रयासों से लगभग 25 करोड़ लोगों को बहु-आयामी गरीबी से बाहर निकाल लिया। दूसरी तरफ देश के 81.35 करोड़ गरीबों को महीने में पांच किलो मुफ्त राशन देने की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के लिए बजट प्रावधान ₹2.03 लाख करोड़ से बढ़ाकर ₹2.27 लाख करोड़ कर दिया गया। साथ ही उर्वर भूमि को जहरीली बना रही उर्वरक सब्सिडी भी ₹1.68 लाख करोड़ से बढ़ाकर ₹1.71 लाख करोड़ कर दी गई। इस तरह खाद्य व उर्वरक सब्सिडी पर ₹53.47 लाख करोड़ के बजट का 7.44% हिस्सा (₹3.98 लाख करोड़) चला जाता है। क्या सरकार की रिफॉर्म एक्सप्रेस के 350 से ज्यादा सुधारों में इतने बड़े खर्च को दुरुस्त बनाने का कोई उपाय शामिल नहीं है? क्या इतनी बड़ी रकम को किसी उत्पादक मद में नहीं लगाया जा सकता या सरकार के लिए गरीबों और किसानों के वोट खरीदने के लिए इतनी सब्सिडी फेंकते रहना ज़रूरी है? कमाल का प्रपंच बजट में इसके बाद किया गया है। कहा गया कि इन 25 करोड़ लोगों को सेवा क्षेत्र में नियोजित करने के उपाय किए जा रहे हैं ताकि युवा भारत की आकांक्षाओं को पूरा किया जा सके। सरकार ‘शिक्षा से रोज़गार व उद्यम’ पर एक स्थाई समिति बनाएगी। अब मंगलवार की दृष्टि…

यह कॉलम सब्सक्राइब करनेवाले पाठकों के लिए है.
'ट्रेडिंग-बुद्ध' अर्थकाम की प्रीमियम-सेवा का हिस्सा है। इसमें शेयर बाज़ार/निफ्टी की दशा-दिशा के साथ हर कारोबारी दिन ट्रेडिंग के लिए तीन शेयर अभ्यास और एक शेयर पूरी गणना के साथ पेश किया जाता है। यह टिप्स नहीं, बल्कि स्टॉक के चयन में मदद करने की सेवा है। इसमें इंट्रा-डे नहीं, बल्कि स्विंग ट्रेड (3-5 दिन), मोमेंटम ट्रेड (10-15 दिन) या पोजिशन ट्रेड (2-3 माह) के जरिए 5-10 फीसदी कमाने की सलाह होती है। साथ में रविवार को बाज़ार के बंद रहने पर 'तथास्तु' के अंतर्गत हम अलग से किसी एक कंपनी में लंबे समय (एक साल से 5 साल) के निवेश की विस्तृत सलाह देते हैं। इस कॉलम को पूरा पढ़ने के लिए आपको यह सेवा सब्सक्राइब करनी होगी। सब्सक्राइब करने से पहले शर्तें और प्लान व भुगतान के तरीके पढ़ लें। या, सीधे यहां जाइए।
अगर आप मौजूदा सब्सक्राइबर हैं तो यहां लॉगिन करें...

Existing Users Log In
   
New User Registration
Please indicate that you agree to the Terms of Service *
captcha
*Required field