हमने यहीं पर 16 नवंबर 2011 को एवरेस्ट इंडस्ट्रीज में निवेश की सलाह दी थी। तब उसका शेयर 138 रुपए पर था। इस साल 9 जनवरी तक 282.70 की चोटी पर पहुंचा और गिरने के बावजूद अब भी 37% ऊपर 189 पर है। 14 सितंबर 2010 को कावेरी सीड में निवेश को कहा, तब उसका शेयर 283.50 रुपए पर था। इस साल 16 जनवरी को 1491 तक जाने के बाद फिलहाल 1247 पर है। अब दूसरा पहलू…औरऔर भी

चींटियों से चलने से घास भी नहीं हिलती, जबकि हाथी सूखी ज़मीन तक पर छाप छोड़ जाते हैं। लेकिन, चींटी खट से मुड़ जाती है, जबकि हाथी को वक्त लगता है। जो लोग घड़ी-घड़ी शेयरों की चाल देखकर रुख समझने का शगल पालते हैं, वे अक्सर गच्चा खाते हैं। शेयर बाज़ार में ‘हाथियों’ के ऑर्डर पांच-सात दिन लगाते ही हैं। इसलिए उनके रुख को पकड़ने का टाइमफ्रेम बड़ा होना चाहिए। वैसे, कल ढाई बजे क्या हमला हुआ!…औरऔर भी