मेहनत करते समय गान और मेहनत करने के बाद मान मिल जाए तो काम करने का उत्साह चौगुना हो जाता है। फिर तो इंसान शान से श्रम का रस लेता रहता है और उसे इसका फल भी मिलता है।और भीऔर भी

कोई हमारा हालचाल पूछ लेता है। सलाम कर देता है। और, हम अपने बारे में भ्रम के शिकार हो जाते हैं। नहीं जानते कि सामने वाला अपनी जरूरत से जोड़कर हमें देखता है। जरूरत खत्म तो मान भी खत्म।और भीऔर भी

हम सभी ब्रह्म हैं। एक से अनेक होने, एक को अनेक करने की कोशिश करते हैं। नहीं कर पाते तो सिर धुनते हैं। नहीं भान कि दूसरों को मान दिए बिना, दूसरों का साथ लिए बिना अनेक नहीं हो सकते।और भीऔर भी