शुक्रवार से नई तेजी की शुरुआत

बाजार में गिरावट आई तो इसकी मुख्य वजह यह है कि डेरिवेटिव सौदों के रोलओवर ज्यादा नहीं हो रहे हैं। कारोबारियों को चिंता है कि निफ्टी 5450 के स्तर को कायम नहीं रख पा रहा है। लेकिन यह तात्कालिक असर है। हम बाजार में इस तरह की पस्ती व घबराहट एक दिन और देख सकते हैं।

गिरावट से ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। लेकिन अगर आप और ज्यादा करेक्शन/गिरावट के अंदेशे में शॉर्ट सौदे कर बैठते हैं तो शायद एक बार फिर आप फंस जाएंगे। दरअसल, निफ्टी से 4800 से 4500 तक की यात्रा में कम से कम दर्जन बार ऐसा हो चुका है और हर बार शॉर्ट सेलर्स को अच्छी-खासी कीमत चुकानी पड़ी है।

बाजार में असली रैली की शुरुआत अब यहीं से होगी। निफ्टी की क्लोजिंग 5300 और 5400 के बीच होनी है क्योंकि ऑप्शंस में बहुत ज्यादा पुट (बेचने के) सौदे 5000 से 5300 तक हुए हैं, जबकि काफी ज्यादा कॉल (खरीदने के) सौदे 5400 से 5600 तक हो रखे हैं।

शुक्रवार नई तेजी की शुरुआत का दिन होगा और ताजा खरीद बाजार को जबरदस्त ऊंचाई पर ले जा सकती है। फिलहाल दूसरे क्या कहते हैं, इसकी परवाह मत कीजिए। अपने काम पर ध्यान लगाइए। पूरे यकीन के साथ खरीद कीजिए चाहे वह मारुति हो या बोरैक्स। बोरैक्स में कुछ ऐसी बातें होने वाली हैं जो इसे जल्दी ही तीन अंकों में ले जाएंगी। बोरैक्स आज बीएसई में 7.23 फीसदी की बढ़त के साथ 77.90 पर बंद हुआ है। लेकिन यह 125 रुपए तक जा सकता है।

दोस्ती करने की चाहत बड़ी जल्दी आ जाती है। लेकिन दोस्ती इतनी जल्दी नहीं आती। उसे बनने में वक्त लगता है।

(चमत्कार चक्री एक अनाम शख्सियत है। वह बाजार की रग-रग से वाकिफ हैलेकिन फालतू के कानूनी लफड़ों में नहीं उलझना चाहता। सलाह देना उसका काम है। लेकिन निवेश का निर्णय पूरी तरह आपका होगा और चक्री या अर्थकाम किसी भी सूरत में इसके लिए जिम्मेदार नहीं होगा। यह कॉलम मूलत: सीएनआई रिसर्च से लिया जा रहा है)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *