वैज्ञानिकों ने बनाए एक से अनेक होनेवाले अणु
प्रयोगशाला में कृत्रिम जीवन बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। ब्रिटेन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी की मेडिकल रिसर्च काउंसिल के वैज्ञानिकों की एक टीम ने ऐसे अणु बनाए हैं जो अपने अंदर डीएनए (डीऑक्सीराइबो न्यूक्लीक एसिड) व आरएनए (राइबो न्यूक्लीक एसिड) की खूबियां समेटे हुए हैं। ये अणु डीएनए व आरएनए की तरह खुद एक से अनेक हो सकते हैं, सूचनाएं रख सकते हैं और गुणों की विरासत को सहेजे रखते हुए विकसित भीऔरऔर भी
वैज्ञानिकों ने खोजा जीवन चक्र का चौथा हिस्सा
जीवन चक्र के चौथे हिस्से की संभावना पर बहस खत्म होती नहीं दिख रही है। ताजातरीन खबर यह है कि अमेरिकी वैज्ञानिकों ने जीवन चक्र की एक पूरी नई शाखा खोजने का दावा किया है। धरती पर जीवों को फिलहाल तीन स्वरूपों में बांटा गया है। इनमें पशु, पेड़-पौधे, मनुष्य, जीवाणु आदि आर्गेनिज्म की श्रेणी में आते हैं और शेष दो श्रेणियां माइक्रोआर्गेनिज्म कहलाती हैं। लेकिन कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के जीवविज्ञानी प्रोफेसर जोनाथन ईसेन ने दावा किया किऔरऔर भी