मुंबई पुलिस ने स्पीक एशिया की प्रमुख हरेंदर कौर, भारतीय कामकाज के प्रमुख मनोज कुमार शर्मा, मुख्य मार्केटिंग अधिकारी विवेक गौतम व उभरते बाजारों के अध्यक्ष नारायणन राजगोपालन समेत सात बड़े पदाधिकारियों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है। सिंगापुर से कंपनी का संचालन रही हरेंदर कौर फरार बताई जा रही है। मनोज कुमार शर्मा कहीं दुबई में छिपा पड़ा है, जबकि बाकी अन्य अधिकारी भी भागे-भागे फिर रहे हैं। स्पीक एशिया का सीओओ तारकऔरऔर भी

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने स्पीक एशिया ऑनलाइन के भारत स्थित मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) तारक बाजपेयी को गिरफ्तार कर लिया है और वे फिलहाल पुलिस की हिरासत में हैं। तारक बाजपेयी को शुक्रवार को भोर होने से पहले रात में दो बजे मध्य प्रदेश के शहर इंदौर में गिरफ्तार किया गया। उसके बाद उन्हें मुंबई ले लाया गया। बाजपेयी के अलावा कंपनी के तीन वेंडरों या एजेंटों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिसऔरऔर भी