कल और आज में कुछ खास नहीं बदला है। बाजार के ऊपर रहने की कोई वजह नहीं थी। लेकिन हुआ यह कि डे ट्रेडरों ने अमेरिकी बाजार की हालत पस्त देखकर एकदम निचले स्तर पर शॉर्ट सेलिंग कर ली और फिर कवरिंग के चक्कर में उल्टी धारा में फंस गए। निफ्टी को करेक्शन के साथ 5140 तक जाना चाहिए ताकि बाजार ज्यादा सार्थक और स्वस्थ स्तरों पर आ सके। हमें कोई भी नई खरीद करने से पहलेऔरऔर भी

गल्फ ऑयल कॉरपोरेशन अपना लुब्रीकेंट व्यवसाय अलग कर एक एसपीवी (स्पेशल परपज वेहिकल) बनाने जा रही है। बाजार सूत्रों के मुताबिक सरकारी कंपनी ओएनजीसी इस तरह बननेवाली नई कंपनी में प्रमुख हिस्सेदारी लेने को तैयार हो गई है। बता दें कि गल्फ ऑयल इंडिया की प्रवर्तक मॉरीशस की कंपनी गल्फ ऑयल इंटरनेशनल है जिस पर पूरी तरह हिंदुजा समूह का नियंत्रण है। हिंदुजा समूह हाल ही में आधिकारिक रूप से कह चुका है कि वह अपने ऑयलऔरऔर भी

मैं कोई भी नए स्टॉक्स लेने से पहले इंतजार करूंगा कि बाजार रोलओवर के दौर से गुजरकर थोड़ा स्थायित्व हासिल कर ले। हालांकि मेरी नजर में अभी कम से कम दर्जन भर शेयर ऐसे हैं जिनमें अच्छी खबरें आ रही हैं ओर वे हमारे स्ट्रीट कॉल सेक्शन में शामिल हो सकते हैं। मैंने अधिग्रहण के बारे में शिवालिक बाईमेटल के प्रबंधन की तरफ से आया खंडन पढ़ा। अच्छा है। मैं कंपनी के प्रबंधन में होता तो मैंनेऔरऔर भी

क्वेंटेग्रा सोल्यूशंस आईटी कंसलटेंसी और सॉफ्टवेयर उद्योग से जुडी कंपनी है। इसका शेयर बीएसई में कल 3.74 फीसदी बढ़कर 12.75 रुपए पर बंद हुआ है। वित्त वर्ष 2009-10 में इसने 40.34 करोड़ रुपए की आय पर 18.08 करोड़ रुपए का घाटा उठाया है। लेकिन जानकारों का कहना है कि कंपनी में काफी संभावनाएं हैं। कंपनी में अभी 140 करोड़ रुपए का छिपा हुआ मूल्य है। इसलिए इस पर दांव लगाया जा सकता है। बस, अभी एक मुश्किलऔरऔर भी

आईओएल नेटकॉम देश में आईपीटीवी (इंटरनेट प्रोटोकॉल टेलीविजन) और वीओडी (वीडियो ऑन डिमांड) सेवा शुरू करनेवाली पहली कंपनी है। आईपीटीवी सेवा वह एमटीएनएल के लिए मुंबई और कोलकाता में उपलब्ध कराती है। वह ब्रॉडबैंड से लेकर म्यूजिक ऑन डिमांड, ई-लर्निंग, ई-कॉमर्स वगैरह में भी अपने पैर फैला रही है। लेकिन इसी सारे विस्तार के बीच उस पर रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) की नजर पड़ गई है। बाजार में जबरदस्त चर्चा उठी हुई है कि मुकेश अंबानी टेलिकॉम क्षेत्रऔरऔर भी