मोबाइलधारकों की संख्या पहुंची 58.43 करोड़ के पार

देश में मोबाइल उपभोक्ताओं की संख्या मार्च 2010 तक बढ़कर 58 करोड़ 43 लाख 20 हजार तक पहुंच गई है। टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (टीआरएआई) के अनुसार मार्च में दो करोड़ नए मोबाइलधारक जुड़े हैं जो अब तक किसी भी महीने में हुई सबसे ज्यादा बढ़त है। फरवरी 2010 तक देश में कुल 56 करोड़ 40 लाख 20 हजार मोबाइल सब्सक्राइबर थे। इनकी संख्या मार्च में 3.6 फीसदी बढ़ गई।

इसके साथ ही लैंड लाइन को मिलाकर देश में कुल टेलिफोन धारकों की संख्या मार्च 2010 के अंत तक 62 करोड़ 12 लाख 80 हजार हो गई है। यह एक महीने पहले फरवरी में 60 करोड़ 9 लाख 80 हजार थी। इस दौरान लैंड लाइन कनेक्शन की संख्या 3 करोड़ 69 लाख 60 हजार पर ठहरी हुई है। उसमें कोई इजाफा नहीं हुआ है। बल्कि कभी-कभी तो इसमें गिरावट ही दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *