खुर्शीद और उनके 50 कुत्ते, 28 बिल्लियां

पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन के नाती, ऑक्सफोर्ड के पढ़वैया और कानून मंत्री सलमान खुर्शीद को कुत्ते-बिल्लियों से अद्भुत प्रेम है। उन्होंने कुशक रोड स्थित अपने सरकारी आवास को चिड़ियाघर बना रखा है। उनके पास सेंट बरनार्ड, लैब्राडोर, मिनिएचर पेकिनीज व भूटिया जैसी तमाम नस्लों के करीब 50 कुत्ते हैं। 28 बिल्लियां हैं जो सभी ईरान की हैं। खरगोश बहुतेरे हैं तो सैकड़ों पक्षी भी। इनमें सुनहरा मोर है तो जापानी बटेर भी। सभी की देखभाल श्रीमती लुइस खुर्शीद करती हैं। ऐसा नहीं कि खुर्शीद दम्पति निःसंतान हैं, इसलिए जानवरों से इतनी मोहब्बत करते हैं। उनके तीन बेटे और एक बेटी है।

1 Comment

  1. aap acha khabar late he. esse ko jungel me hona chahiye. ya fir menka gandhi ke ghar hona chahiye, ya pir unke pass bahot kute he, unke sath enko sadi karna chahiye. Ye kya hamare desh ko sambhal sakenge, aap hame bataye!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *