ऑस्ट्रेलिया में भारत के लोग हुए तिगुने

ऑस्ट्रेलिया में एक दशक  में भारतीय मूल के लोगों की तादाद तिगुनी से ज्यादा हो गई। 2010 तक के आंकड़ों के अनुसार वहां भारतीय मूल के लोगों की आबादी 3.40 लाख है, जबकि वर्ष 2000 में यह 96,000 थी। इस दौरान वहां एशियाई मूल के सारे लोगों की आबादी 10.03 लाख से बढ़कर 20.01 लाख हो गई, जबकि ब्रिटिश मूल के लोगों की आबादी 12 लाख के आसपास है। वर्ष 1947 में वहां सिर्फ 0.3% ही एशियाई मूल के लोग थे। इस समय 9% हैं। दो-तीन साल में एशियाई मूल के लोग वहां यूरोपीय मूल के लोगों से ज्यादा हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *