दो लाख भारतीयों पर है एक आईएएस

देश में अभी 1589 आईएएस अधिकारियों की कमी है। एक जनवरी 2011 तक भारतीय प्रशासनिक अधिकारियों की कुल स्वीकृत संख्या 6077 थी। 121 करोड़ की आबादी के हिसाब से 1.99 लाख भारतीयों पर एक आईएएस। लेकिन स्वीकृत संख्या में से 4488 अधिकारी ही कार्यरत हैं। इनमें वे अधिकारी शामिल हैं जिन्‍हे सिविल सेवा परीक्षा 2009 के आधार पर कैडर आवंटित किया गया और जिन्होंने एक जनवरी 2011 से पहले सेवाभार संभाला। सबसे ज्यादा 592 स्वीकृत आईएएस अफसर उत्तर प्रदेश में हैं। पर वहां 208 पद खाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *