साक्षरता बढ़ी, फिर भी 26 फीसदी निरक्षर

देश में साक्षरता की दर अब 74.04% हो गई है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक सात साल या इससे अघिक उम्र के 26% भारतीय अब भी निरक्षर हैं। देश में साक्षरता की दर पिछले एक दशक में 9.21% बढ़ गई है। 2001 की जनगणना के अनुसार यह 64.83% थी, जबकि 2011 की जनगणना के अनुसार अब 74.04% हो गई है। ज्यादा वृद्धि महिला साक्षरता में हुई है। 2001 में देश की 53.67% महिलाएं साक्षर थीं। अब यह अनुपात 65.46% हो गया है। इसी दौरान साक्षर पुरुषों का अनुपात 75.26% से बढ़कर 82.14% हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *