सोने के दाम पर शेयर का सुहागा

सोने का भाव अभी 18,000 से 19,000 रुपए प्रति दस ग्राम के आसपास ऊपर नीचे हो रहा है। भाव बढ़ते हैं, मुनाफावसूली होती है। भाव गिरते हैं, खरीदारी बढ़ती है। भाव फिर बढ़ जाते हैं। लेकिन कभी आपने इस पर गौर किया है कि इस दौरान सोने के कारोबार से जुड़ी कंपनियों के शेयरों का क्या हाल चल रहा है? नहीं किया है तो कर लीजिए क्योंकि जानकार बताते हैं कि जिंस के भाव और उसके स्टॉक के भाव में बड़ा ही जबरदस्त रिश्ता होता है।

मेरा प्रस्ताव है कि अगले हफ्ते निवेश के लिए पहले दिन सोने से जुड़े कुछ शेयरों को ही चुनते हैं। आप भी चुनिए। मैं भी तलाशता हूं। आप पकड़ लें तो मेल कर दें। मैं तो सोमवार को भोर से पहले ऐसे दो चुनिंदा स्टॉक आपके लिए पेश ही कर दूंगा। मोटे तौर पर माना जाता है कि जिंस के भाव की तुलना में जिंस से जुड़े स्टॉक के भाव में कई गुना ज्यादा चंचलता या वोलैटिलिटी होती है। मतलब, जिंस 1 फीसदी बढ़ा तो स्टॉक 10 फीसदी बढ़ सकता है। और, घटने पर भी यही होता है। फायदा तो खूब फायदा, घाटा तो खूब घाटा। इसलिए जिंस से जुड़े स्टॉक में बहुत सावधानी से निवेश करके सटीक वक्त पर उससे बाहर निकल जाना चाहिए।

तो, फिलहाल आप सोने के स्टॉक तलाशिए। दिमाग में रखिए कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के 2000 डॉलर प्रति औंस तक जाने का आकलन है। अगर ऐसा हुआ तो हमारे यहां भाव करीब 20,000 रुपए प्रति दस ग्राम होंगे। जिन्हें सोना खरीदना है, वे सोना खरीदें। जिन्हें गोल्ड ईटीएफ खरीदना है, वे उसे खरीदें। हम तो सीधे सोने में सुहागे की तरकीब खोजते हैं, सोने के बीच तैरते, फिसलते स्टॉक्स का पता-ठिकाना ढूंढते हैं। मिलते है सोमवार की भोर, अपनी-अपनी खोज के साथ।

3 Comments

  1. 1.TITAN INDUSTRY APPEARS TO BE BEST BET AS IS HAVING HUGE GOLD RESERVES SINCE LONG.
    2. GITANJILI APPEARS TO BE NEXT ONE GOOD BUY TO RIDE THE WAVE TO BE STARTED BY YOU.
    3. ITC MAY ANNOUNCE BETTER THAN EXPECTED BONUS SIMPLY FOR THE REASONS THAT ON 100 YEARS OF OPERATIONS ;IT HAD REWARDED HANSOME DIVIDEND WHICH IS 1000% ;IST EVER IN ITC’S HISTORY.SAME WAY THE BONUS MAY BE OVER 100% AS HUGE RESERVES ARE THERE FOR CAPITALISING.

  2. 1. Shree Ganesh Jewellery House Ltd

  3. जानकारी के लिए आभार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *