फरवरी में 7.97 लाख करोड़ चेक से आए-गए

देश में फरवरी माह में चेक के जरिये लेनदेन का आंकड़ा 2.5 फीसदी बढ़कर 7.97 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार साल भर पहले फरवरी, 2010 चेक के जरिये लेनदेन का आंकड़ा 7.77 लाख करोड़ रुपए का रहा था। आंकड़ों के अनुसार, फरवरी माह में बैंकों द्वारा कुल 1080.9 लाख चेक क्लियर किए गए। इससे पिछले साल इसी माह में 1076.3 लाख चेक क्लियर किए गए थे।

बीते वित्त वर्ष 2010-11 में अप्रैल से फरवरी की अवधि के दौरान चेकों के जरिये लेनदेन 91.16 लाख करोड़ रुपए का रहा है। फरवरी माह में मुंबई क्षेत्र में सबसे ज्यादा चेक क्लियर हुए। इस दौरान बैंकों ने 193 लाख चेक क्लियर किए, जिनका मूल्य 1.29 लाख करोड़ रुपए बैठता है।

दिल्ली क्षेत्र में इस दौरान 1.05 लाख करोड़ रुपए के 127 लाख चेक क्लियर किए गए। तीसरे स्थान पर चेन्नई क्षेत्र रहा, जहां 46,000 करोड़ रुपए के 62.2 लाख चेक क्लियर किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *